झारखंड निकाय चुनाव पर नहीं होगा SIR का असर, पुरानी वोटर लिस्ट से होगा चुनाव; कब जारी होगी अधिसूचन

Jan 09, 2026 07:29 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी हो जाएगी। फरवरी अंत या मार्च में एक चरण में मतदान होगा। अगले माह से संभावित विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की वजह से नगर निकाय चुनाव प्रभावित नहीं होगा।

झारखंड निकाय चुनाव पर नहीं होगा SIR का असर, पुरानी वोटर लिस्ट से होगा चुनाव; कब जारी होगी अधिसूचन

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी हो जाएगी। फरवरी अंत या मार्च में एक चरण में मतदान होगा। अगले माह से संभावित विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) की वजह से नगर निकाय चुनाव प्रभावित नहीं होगा। चुनाव पुराने प्रकाशित मतदाता सूची से बैलेट पेपर पर होगा।

निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, नगर विकास सचिव व सभी जिलों के डीसी-एसपी शामिल हुए।

बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कुछ जिलों से मतपेटी की जरूरत, उपलब्धता व मरम्मत संबंधी तैयारी की रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चुनावकर्मियों का डेटाबेस तैयार कर प्रशिक्षण जल्द पूरा करने को कहा। कहा, जहां अभी तक चुनाव कोषांग का गठन नहीं हुआ है, वहां गठन जल्द करें।

राज्य में अतिसंवेदनशील बूथों की जल्द करें पहचान

बैठक में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर विधि-व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता, ऐसे बूथों पर अधिक संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के अलावा वज्र गृह की व्यवस्था, नामांकन की प्रक्रिया, मतदान व मतगणना के बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि जल्द ही मेयर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर आपत्ति नहीं ली जाएगी और फॉर्मूला तय किया जाएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
;;;