
निपाह वायरस: झारखंड में अलर्ट, बंगाल में मिले हैं दो संदिग्ध मरीज; कैसे फैलता है?
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि उत्तर 24 परगना जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। दोनों नर्सों की उम्र 26 से 27 वर्ष बताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस संबंध में मंगलवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, 'मैंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में कड़ी निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग और जन जागरूकता कार्यक्रम लागू किए जाएं ताकि लोगों को बीमारी से संबंधित लक्षणों, रोकथाम और सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके जिससे राज्य में इसके प्रकोप को रोका जा सके।' उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार इस बीमारी के खिलाफ पूरी तरह से मुस्तैद है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि उत्तर 24 परगना जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। दोनों नर्सों की उम्र 26 से 27 वर्ष बताई जा रही है।
क्या हैं बीमारी के लक्षण?
सांस लेने में तकलीफ, शुरुआत में हल्का बुखार, सिरदर्द, खांसी, गले में खरास, तेज सिरदर्द, ब्रेन अटैक, एंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) और कुछ मामलों में कोमा जैसी गंभीर स्थिति।
कैसे फैलता है?
निपाह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों के जरिए फैलता है जिन्हें जिन्हें फ्लाइंग फॉक्स भी कहते हैं। यह सूअरों और कुछ अन्य घरेलू जानवरों से भी मनुष्यों में फैल सकता है। इसके अलावा एक इंसान के शरीर से दूसरे इंसान के शरीर में भी ट्रांसफ हो सकता है। इसकी मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक बताई जाती है। यानी संक्रमित पाए जाने वाले 2-3 मरीजों में से एक की जान का खतरा रहता है।





