RSS ऑफिस हमला केस में NIA का ऐक्शन, आरोपियों के घर पर मारा छापा; मिले कई अहम सबूत

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर 16 जून को हुए बम हमले से जुड़े केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को रांची और लोहरदगा के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई अहम सबूत मिले हैं।

RSS ऑफिस हमला केस में NIA का ऐक्शन, आरोपियों के घर पर मारा छापा; मिले कई अहम सबूत

रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर 16 जून को हुए बम हमले से जुड़े केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को रांची और लोहरदगा के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रांची में एनआईए की टीम पत्थलकुदवा इलाके में सायम सुजान के किराए के मकान में पहुंची थी। वहीं सुबह 4 बजे लोहरदगामें 5 घरों में तलाशी ली। इस दौरान एनआईए को कई अहम सबूत मिले हैं। आइए जानते हैं एनआईए की टीम ने इन 6 जगहों पर छापा कैसे मारा और क्या-क्या अहम सबूत मिले हैं।

कई वैज्ञानिक सबूत मिले

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने लोहरदगा के न्यू आजाद बस्ती कुरैशी मोहल्ला (खेत मोहल्ला) पहुंची, तब अमन अंसारी के घर में ताला लगा था। यहां प्रथम तल में जाने के लिए नगर परिषद के हाइड्रोलिक बकेट के जरिए जवान ऊपरी तल पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। छापेमारी वाले इलाके में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई थी। छापेमारी और जांच के दौरान अमन और सैफ अंसारी के घर के मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य संबंधित चीजों की जांच की गई। एनआईए ने अमन अंसारी के वकील के आवास पर भी जांच की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी और वैज्ञानिक सबूत सामने आए हैं। अब इन सबूतों के आधार पर जांच की जाएगी और जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनको सजा दिलवाने में पुलिस को आसानी होगी।

16 जून की रात पेट्रोल बम से हुआ था हमला

बता दें कि रांची में संघ कार्यालय पर 16 जून की रात 12.36 बजे पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस दौरान दो युवक रात के समय ऑफिस के पास पहुंचे और बॉटल से बने पेट्रोल बम से रांची आरएसएस कार्यालय पर हमला कर दिया। इस दौरान एक हमला तो असफल रहा, लेकिन दूसरे हमले की वजह से ऑफिस में आग लग गई। आग लगने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ कई और को गिरफ्तार किया था। अब एनआईए की टीम इनके घरों पर छापा मार रही है 17 जून को चुटिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 20 जून को एनआईए ने केस टेकओवर कर जांच शुरू की। एनआईए के एएसपी अमरेंद्र कुमार तिवारी केस के मुख्य जांच अफसर हैं। एनआईए इस केस में आरोपी अमन अंसारी, सैफ अंसारी और सायम सुजान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें