काम की बात: रांची-लोहरदगा के बीच चलेगी नई ट्रेन, भेजा गया प्रस्ताव; किसे होगा फायदा
रांची-लोहरदगा रेलखंड में नई ट्रेन चलेगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। यह बात हटिया स्थित रेलमंडल कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में गुरुवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दी है।

रांची-लोहरदगा रेलखंड में नई ट्रेन चलेगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। यह बात हटिया स्थित रेलमंडल कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में गुरुवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दी। बताया, वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के देखरेख की स्वीकृति रांची रेलमंडल को मिल चुकी है। इस रूट पर यात्रा करने वाले रांची और लोहरदगा के साथ बीच में पड़ने वाले स्टेशन इलाकों को भी फायदा मिलेगा।
पूरा हो गया इन स्टेशनों का काम
रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य तेजी से चल रही है। पिस्का, मुरी, लोहरदगा स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डीआरएम ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में रांची और आसपास के रेलवे नेटवर्क में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। जानकारी दी कि रांची स्टेशन के यार्ड की रिमॉडलिंग पूरी हो चुकी है और इसमें अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, लोहरदगा साइड जाने वाली लाइन में बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म का अंतिम कार्य थोड़ा बचा हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में तीन अतिरिक्त लाइन हो गई, इस वित्तीय वर्ष दो और नई लाइन बनेगी।
पिछले साल भी हुआ था नवीनीकरण
पिछले वित्तीय वर्ष में 87 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण हुआ और सभी स्टेशनों में पैसेंजर सूचना सिस्टम लगाया गया। सुधार होने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ गई और यात्री सुविधाओं में विस्तार हुआ। यात्री संख्या में 2.3 फीसदी वृद्धि हुई है। सिंग्नलिंग फेल्योर में 12% की कमी आई है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


