राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम
राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम दर्ज है, सभी को अब समय-समय पर पीडीएस दुकान जाकर स्वयं अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करना होगा। अगर किसी कारण एक साल तक किसी सदस्य का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होता है तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा।

राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम दर्ज है, सभी को अब समय-समय पर पीडीएस दुकान जाकर स्वयं अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करना होगा। अगर किसी कारण एक साल तक किसी सदस्य का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होता है तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा। पहले एक बार केवाईसी कराने के बाद दोबारा अपडेट कराने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब यह नियम बदल गया है। इससे लोगों को जागरूक रहने की जरूरत पड़ेगी।
एक साल के अंदर सबको लगाना होगा अंगूठा
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि एक राशन कार्ड में पांच सदस्यों के नाम हैं तो एक साल के अंदर बीच-बीच में परिवार के दूसरे सदस्यों को अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करना है। केवल परिवार के मुखिया या एक सदस्य के राशन लेने से अन्य सदस्यों का केवाईसी अपडेट नहीं होगा, जिससे अन्य लोगों का नाम कट सकता है। इसलिए जितने भी सदस्य का नाम कार्ड में है, सभी समय निकालकर अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करें, जिससे खुद केवाईसी अपटेड होता रहेगा। वहीं पीडीएस दुकानदारों को सभी लाभुकों का केवाईसी अपडेट कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
क्या बोले डीएसओ
इस मामले पर बात करते हुए डीएसओ पंकज कुमार ने बताया कि यदि एक राशन कार्ड में पांच सदस्यों के नाम हैं और किसी कारण एक साल तक किसी सदस्यों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होता है तो उसका नाम कट जाएगा। इसलिए बायोमेट्रिक देते रहे।
गोदाम के मजदूरों का प्रदर्शन
केंद्र और राज्य सरकार के राशन की आपूर्ति अलग-अलग गोदामों से किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को एफसीआई गोदाम के दर्जनों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की नई डायरेक्ट डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) व्यवस्था लागू होने के बाद एसएसएफसी गोदाम के करीब 200 मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। पहले एफसीआई गोदाम से अनाज एसएसएफसी गोदाम लाया जाता था, जहां मजदूर लोडिंग-अनलोडिंग और डीलरों तक आपूर्ति करते थे। अचानक सरकार के नए नियम के लागू होने से बेरोजगार और आर्थिक रूप से असहाय बना दिया है।


