झारखंड में 67 केंद्रों पर होगा NEET री-एग्जाम, सेंटर के 200 मीटर तक लागू रहेगी धारा 163

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के 67 केंद्रों पर दोबारा नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन आज किया जाएगा। इस दौरान सभी 67 केंद्रों पर धारा 163 लागू रहेगी। एनटीए की तरफ से छात्रों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

NEET re exam news

झारखंड के 21 शहरों में नीट की पुनर्परीक्षा के लिए कुल 67 केंद्र बनाए गए हैं। रांची में सबसे अधिक 21 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए हैं। परीक्षा की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से मॉल ड्रिल किया गया। इसके अलावा सघन जांच अभियान चला।

15 मिनट ज्यादा समय मिलेगा

सभी केंद्रों पर परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। उसके बाद केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू होगा। दोपहर 1.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सघन जांच से गुजरना होगा, इसलिए समय से सेंटर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को हल्के व साधारण कपड़े पहनकर सेंटर पर आने का निर्देश दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या आभूषण पहनकर अपने पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में रहेगी निषेधाज्ञा

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। एक जगह पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक रहेगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी रविवार को ही है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की तैयारी कर ली गई है। सड़कों पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक जवान मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सख्त सुरक्षा इंतजामों के साथ रविवार को नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। जीरो एरर व जीरो ट्रस्ट नीति के तहत शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल के जरिए परीक्षा की सुरक्षित और निष्पक्ष व्यवस्था परखी गई।

पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुआ था एग्जाम

नीट-यूजी 2026 परीक्षा तीन मई को हुई थी, जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द किया गया था। अब सात सप्ताह बाद रविवार को पुनर्परीक्षा होगी। भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में 5000 से अधिक केंद्रों पर 22.79 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा से पहले शनिवार को एनटीए ने केंद्रों पर तकनीकी व सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। एनटीए ने कहा, गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस बलों, सुरक्षा बलों को सौंपी गई है। विभिन्न एजेंसियों व प्रशासन के के बीच समन्वय बनाया गया है। हम पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि इस बार केवल अभ्यर्थी ही नहीं, पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता कसौटी पर है। अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। जानकारी देने के लिए व्हाट्सऐप चैनल शुरू किया है।

मेडिकल कॉलेजों में छुट्टी नहीं

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे रविवार को छात्रों को अवकाश नहीं दें। क्योंकि पहले छात्र ऐसी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में 67 केंद्रों पर होगा NEET री-एग्जाम, सेंटर पर लागू रहेगी धारा 163