Hindi Newsझारखंड न्यूज़na koi dara sakta hai na hi huka sakta hai said hemant soren in jharkhand assembly
'न कोई डरा सकता, न ही झुका सकता', झारखंड में बदलाव की अटकलों के बीच क्यों बोले CM हेमंत सोरेन

'न कोई डरा सकता, न ही झुका सकता', झारखंड में बदलाव की अटकलों के बीच क्यों बोले CM हेमंत सोरेन

संक्षेप:

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सदन में विपक्ष की गैर मौजूदगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे झारखंड को न तो कोई डरा सकता है, न डिगा सकता है और न ही झुका सकता है।

Dec 12, 2025 07:19 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सदन में विपक्ष की गैर मौजूदगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे झारखंड को न तो कोई डरा सकता है, न डिगा सकता है और न ही झुका सकता है। यह राज्य अपनी जिम्मेदारी, भावना और संस्कृति के साथ आगे बढ़ने को तत्पर है। सीएम ने कहा कि सरकार 7721.25 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट लाई है, जो जरूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखंड आगे ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सकारात्मक सवाल करता तो उसे हमारी सरकार माकूल जवाब देती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा, सत्तापक्ष पूरी तरह मौजूद है, लेकिन जिन्हें आईना दिखाना चाहिए वो गायब हैं। सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सदन में उठाने के लिए न कोई मुद्दा है, न तर्क या संवेदना। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आचरण को केवल सदन को बाधित करने और अखबारों में छपने तक सीमित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने छात्रवृत्ति जैसे जिन सवालों से सरकार को घेरने की कोशिश की, उनमें वे खुद ही ज्यादा घिर गए। सीएम ने सरकार की ओर से यह बताया कि कैसे केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल उठाने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए था और अपने वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा करना चाहिए था।

हेमंत ने कहा कि केंद्र सरकार इंडिगो प्रकरण या महंगाई पर कुछ नहीं कहती है। इंडिगो प्रकरण के बाद लाश एयरपोर्ट पर सड़ गए। यात्री लगातार परेशान रहे। एक-एक टिकट 40 हजार रुपये में बेचा गया, पर हैरानी की बात तो यह है कि केंद्र सरकार पर ऐसी घटनाओं का कोई असर नहीं होता।

केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति घटाई, हमने बढ़ाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रवृत्ति के मुद्दे पर केंद्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र ने आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के बजट में भारी कटौती की है।आदिवासी/दलित समूह की छात्रवृत्ति योजना में 90 से 95 प्रतिशत बजट कम किया गया। मेधा आधारित और आय आधारित छात्रवृत्ति में आवंटन 75 प्रतिशत कम किया गया। तकनीकी संस्थान में अनुदान 61 फीसदी कम किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार राज्य के छात्रों की छात्रवृत्ति कम करने वाली नहीं है।

सीएम ने कहा कि समृद्ध झारखंड के लिए 25 वर्षों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा मुहैया कराई गई है। एक्सएलआरआई, रिम्स, एक्सआईएसएस जैसे संस्थानों से छात्रों को मदद मिल रही है। शिक्षकों के लिए भी उच्च संस्थानों से प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की गई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।