Hindi Newsझारखंड न्यूज़mukhyamantri maiyan samman yojana 2500 transfered in 79000 women accounts
रांची में 79 हजार को मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा, खाते में आए इतने रुपए

रांची में 79 हजार को मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा, खाते में आए इतने रुपए

संक्षेप:

झारखंड मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।

Jun 22, 2025 06:43 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। सभी लाभुकों के बीच आधार लिंक बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान उन महिलाओं के लिए भी खुशखबरी सामने आई है, जिनके आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं हुए थे। आधार कार्ड सीडिंग ना होने की वजह से इन महिलाओं के खातों में पैसा नहीं जा पा रहा था, अब इन खातों में भी पैसे आने लगे हैं। बीते दिनों लगभग 7.65 लाख महिलाओं के खातों में भी मंईयां सम्मान योजना का पैसा पहुंचा था।

इससे पहले चार जून को जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ एक लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है, लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी

जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वह आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।