4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़ फरार हो गई मां, जमशेदपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना

लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एक मां अपने बच्चे से कितनी मोहब्बत करती है, इसके हमने अपनी जिंदगी में किताबों में कई उदाहरण देखे हैं। कई कहानियां भी पढ़ी हैं और पूरी दुनिया ये मानती भी है कि मां और उसके बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है।

4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़ फरार हो गई मां, जमशेदपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना

एक मां अपने बच्चे से कितनी मोहब्बत करती है, इसके हमने अपनी जिंदगी में किताबों में कई उदाहरण देखे हैं। कई कहानियां भी पढ़ी हैं और पूरी दुनिया ये मानती भी है कि मां और उसके बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते में भी कमजोरी देखने को मिलती है। इस कमजोरी की वजह कोई भी हो, लेकिन यह रुला देने वाला है। ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर में सामने आया है। यहां के कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक महिला अपने चार साल दिव्यांग बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गई। काफी देर तक मासूम के अकेले पड़े रहने के बाद स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

गोद में लेकर बैठी थी, अचानक फरार हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक महिला बच्चे को गोद में लेकर सड़क किनारे बैठी थी। आसपास के लोगों को लगा कि वह किसी का इंतजार कर रही है। कुछ देर बाद महिला अचानक बच्चे को जमीन पर छोड़कर चली गई। काफी समय बाद भी जब वह नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ और भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग है। वह न तो ठीक से चल पा रहा था और न ही स्पष्ट रूप से कुछ बता पा रहा था। पूछताछ के दौरान वह अपने घर, माता-पिता या पते के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। लोगों ने आशंका जताई कि बच्चे की दिव्यांगता से परेशान होकर ही उसे इस तरह बेसहारा छोड़ दिया गया।

चाइल्ड लाइन में है बच्चा

इस घटना की सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई। वहां महिला पुलिसकर्मियों और जवानों ने बच्चे को भोजन कराया तथा उसकी देखभाल की। मामले की सूचना चाइल्ड लाइन को भी दी गई। फिलहाल बच्चा चाइल्ड लाइन की निगरानी में है। इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे को छोड़कर फरार हुई महिला की पहचान की जा सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें