Hindi Newsझारखंड न्यूज़mother daughter deadbodies found in well in deoghar jharkhand
कुएं में मिली दो लाशें, एक साथ बंधी थीं मां-बेटी; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कुएं में मिली दो लाशें, एक साथ बंधी थीं मां-बेटी; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संक्षेप:

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के पंदनबेहरा गांव में शनिवार को मां और उसकी मासूम बेटी का शव एक कुएं से बरामद किया गया। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Jan 10, 2026 09:47 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के पंदनबेहरा गांव में शनिवार को मां और उसकी मासूम बेटी का शव एक कुएं से बरामद किया गया। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने घटना के बाबत थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गुड़िया के ससुरालवालों ने साजिश के तहत मां-बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव कुएं में फेंक दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के इंदोडीह गांव निवासी बृजमोहन यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गुड़िया देवी की शादी वर्ष 2023 में विष्णु यादव से की थी।

शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। उस दौरान गुड़िया ने एक पुत्री पीहू को जन्म दिया, लेकिन बाद में गुड़िया के पति, सास-ससुर और देवर दहेज में चारपहिया वाहन और चार लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। मृतका के पिता के अनुसार दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था और पति गुड़िया को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि शुक्रवार रात ससुरालवालों ने गुड़िया के साथ मारपीट करने के बाद घर से भगा दिया। उसी बीच शनिवार की सुबह खोजबीन के दौरान गांव के बहियार अवस्थित एक कुएं में मां-बेटी का शव ग्रामीणों ने देखा। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुड़िया के मायके पक्ष के लोगों को दी। खबर मिलते ही मायके पक्ष के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जसीडीह थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसआई विजय कुमार और एएसआई अनीश कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पाया कि गुड़िया के शरीर से एक साल की बेटी बंधी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

खेलने के दौरान तालाब में डूबे दो बच्चे, एक की मौत

गिरिडीह। मंडरखा गांव में खेलने के दौरान दो बच्चे तालाब में डूब गए। इनमें से एक बच्चे की मौत डूबने से हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को बचा लिया गया। मृत पांच वर्षीय बच्चा राम कुमार राजू राणा का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि राजू राणा का पुत्र राम कुमार एवं जितेंद्र राणा का पुत्र खेलते खेलते घर के नजदीक तालाब के पास चला गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।