रांची की बेटी दुबई में बंधक, मां ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के छोटा घाघरा निवासी मोनिका को दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता को यूएई भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।

दुबई न्यूज
दुबई में बंधक बनी रांची की मोनिका

रांची के छोटा घाघरा निवासी मोनिका को दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता को यूएई भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। एक अरबी भाषा में लिखे दस्तावेज में साइन करा लिया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगह पर घरेलू काम कराया जाने लगा। मामले में रतना कच्छप ने प्रियंका, रितेश, मो. मेराज अंसारी और आमेड ट्रेंड के मैनेजर के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साथ ही विदेश मंत्रालय से उनकी पुत्री को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगायी है।

रतना ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का मोनिका का ऑनलाइन माध्यम से एएमडी ट्रेंड सॉल्युशन से जुड़े एजेंट से संपर्क हुआ। विदेश में नौकरी, भोजन और आवास उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। इसी आधार पर मोनिका ने 22 अप्रैल को फोन पे के माध्यम से 15 हजार रुपए प्रियंका को भेजी। प्रियंका ने मोनिका से टिकट के लिए पैसे की डिमांड की। मोनिका ने सारे पैसे देने के बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट से पांच मई को शारजाह पहुंची। वहां एजेंसी की ओर से आए कार चालक ने उसका पासपोर्ट तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। इसके अगले दिन उसे अजमान स्थित बैंड मील के 24वें फ्लोर पर मौजूद ऑफिस ले जाया गया।

अरबी भाषा में लिखे पत्र पर जबरन हस्ताक्षर

रितेश और मेराज अंसारी नाम के दो लोगों पर आरोप लगा है कि उन्होंने मोनिका पर दबाव बनाकर अरबी भाषा में लिखे दस्तावेजों पर साइन व अंगूठे के निशान लिए। उसका फोन भी ले लिया। प्रियंका से व्हाट्सऐप पर हुई बात को कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया। इसके बाद वीडियो कॉल पर किसी से उसकी बातचीत कराई गई। मोनिका को बताया गया कि उसने 12,600 दिरहम लोन लिया है। 25 मई तक रकम नहीं चुकाने पर जेल भेज दिया जाएगा।

अलग-अलग घरों में भेजे जाने का भी आरोप

आवेदन के अनुसार, करीब एक महीने बाद मोनिका को वहां से निकालकर बिना वर्क परमिट के 22 जून को एक घर में बुजुर्ग की देखभाल के लिए भेजा गया। भाषा की समस्या के कारण अगले दिन उसे वापस ऑफिस लाए जाने का दावा किया गया है। इसके बाद एक जुलाई और फिर 16 जुलाई को उसे अलग-अलग घरों में काम के लिए भेजा गया। परिवार का कहना है कि अरबी भाषा नहीं आने के कारण उसे वहां मानसिक परेशानी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

परिवार ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, मोनिका को मोहम्मद मेराज अंसारी के घर ले जाया गया। वहां उसे करीब एक महीने तक झाडू-पोछा, बर्तन और वॉशरूम साफ करने का काम कराया गया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान उसे प्रताड़ित भी किया गया और वह अपनी इच्छा के मुताबिक भारत वापस नहीं लौट सकी।

भारत लौटना चाहा तो मांगी गई मोटी रकम

आवेदन में कहा गया है कि जब मोनिका ने अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए भारत लौटने की इच्छा जताई तो मोहम्मद मेराज अंसारी ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि उससे कहा गया कि बिना मोटी रकम कंपनी के खाते में जमा किए उसे भारत नहीं जाने दिया जाएगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसे धमकी दी गई कि अगर उसने रकम नहीं दी तो वह दुबई में ही फंसकर रह जाएगी और उसे कोई काम नहीं देगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची की बेटी दुबई में बंधक, मां ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार