पलामू में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, कुएं में फेंक दिया शव; क्या बोली पुलिस

Apr 08, 2026 05:31 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पलामू
share

झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के तरहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। नाबालिग की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है।

पलामू में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, कुएं में फेंक दिया शव; क्या बोली पुलिस

झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के तरहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस

गांव के कुएं में नाबालिग का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नाबालिग की मौत कुएं में डूबने से हुए है, हालांकि, इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या की गई है या डुबने से ही मौत हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा कि नाबालिग की मौत का कारण क्या था।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है और शव को कुएं में फेंका गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें