Hindi Newsझारखंड न्यूज़minor naxalite surrender in saranda jharkhand
झारखंड में नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर, 12 साल की उम्र में उठाया था हथियार

झारखंड में नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर, 12 साल की उम्र में उठाया था हथियार

संक्षेप:

झारखंड के सारंडा में 12 साल की उम्र से सक्रिय और विस्फोटक लूटकांड समेत कई वारदातों में शामिल नाबालिग नक्सली ने गुरुवार को राउरकेला पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिया।

Dec 19, 2025 08:19 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

झारखंड के सारंडा में सक्रिय और विस्फोटक लूटकांड समेत कई वारदातों में शामिल नाबालिग नक्सली ने गुरुवार को राउरकेला पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिया। एसपी कार्यालय में डीआईजी बृजेश राय व एसपी नितेश वाधबानी की मौजूदगी में कार्बाइन सौंप दी। प. सिंहभूम के जामदा का निवासी दक्षिण छोटानागरा डिवीजन का सदस्य था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी ने बताया कि नाबालिग नक्सली वर्ष 2022 में 12 साल की उम्र में ही रप्पा और गंगा से प्रभावित होकर 15 लाख के इनामी आरसीएम सदस्य मोछू उर्फ मेहतन उर्फ विभीषण उर्फ कम्बा मुर्मू के दस्ते में शामिल हो गया था। मोछू के दस्ते में रह वह सारंडा के बालिबा, तिरिलपोसी, लाईलोर, जमनडीह, जोजोडेरा समेत कोल्हान के जंगल में सक्रिय था।

सरेंडर करने वाला नक्सली केबलांग थाना क्षेत्र में बांको पत्थर खदान से विस्फोटक लूट, केबलांग में रेल ट्रैक उड़ाने समेत कई वारदातों में शामिल था। उसके खिलाफ केबलांगमें तीन और बंडामुंडा जीआरपी में एक मामले दर्ज है। सारंडाके जंगल में अब भी कई इनामी नक्सली सक्रिय हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।