पाकुड़ में नाबालिग को सड़क से उठाकर गैंगरेप! 6 लड़कों ने तीन दिन तक की हैवानियत

Mar 08, 2026 08:07 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां सड़क पर जा रही नाबालिग लड़की को 6 युवक उठा ले गए और 3 दिनों तक गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पाकुड़ में नाबालिग को सड़क से उठाकर गैंगरेप! 6 लड़कों ने तीन दिन तक की हैवानियत

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों ने तीन दिनों तक रेप किया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि घटना 17 फरवरी की है, लेकिन पीड़िता द्वारा छह मार्च को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता के मुताबिक, वह घर से दुकान जाने के लिए निकली थी, तभी युवकों के समूह ने उसे जबरन हाइवा पर बैठा लिया। उसे तीन दिन तक साथ रखकर रेप किया।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पीड़िता के आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या-37/2026, धारा-70 (2) बीएनएस और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दशरथ किस्कू, सकल टूडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त हाइवा जेएच 16 एच-0651 को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि गायबथान निवासी प्रधान मरांडी उर्फ मुखिया हाइवा चालक है।

चिलगांव निवासी सकल टूडू खलासी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस प्रसाद, सनि मंगल किस्कू, शुभजीत कुमार, अयोध्या राम, प्रदीप कुमार, सुनील रजक सहित अन्य शामिल थे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें