मेधा डेयरी ने बढ़ाए कुछ प्रोडक्ट के दाम, दही-घी और पनीर सब हुआ महंगा; देखें पूरी लिस्ट
मेधा डेयरी ने अपने कुछ उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। मेधा डेयरी के अनुसार लागत मूल्य में वृद्धि के कारण कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। इनमें पनीर, घी, गुलाब जामुन और बाल्टी दही के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

मेधा डेयरी ने अपने कुछ उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। मेधा डेयरी के अनुसार लागत मूल्य में वृद्धि के कारण कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। इनमें पनीर, घी, गुलाब जामुन और बाल्टी दही के दाम बढ़ाए गए हैं। आइए जानते हैं मेधा डेयरी ने किन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं।
कब से लागू होंगी नई कीमतें
नई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी। वहीं, नई दरों के अनुसार, अब एक किलो पनीर 380 रुपये की जगह 400 रुपये में मिलेगा। वहीं, 200 ग्राम पनीर की कीमत 82 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है। घी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 250 एमएल जार घी अब 165 रुपये की जगह 185 रुपये में मिलेगा।
घी का कितना बढ़ा दाम
मेधा डेयरी ने घी की कीमत भी बढ़ा दी है। 500 एमएल पाउच घी की कीमत 300 रुपये से बढ़कर 320 रुपये हो गई है, जबकि 500 एमएल जार घी अब 320 रुपये के बजाय 340 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 250 एमएल गुलाब जामुन की कीमत 70 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई है। वहीं पांच किलो की बाल्टी दही अब 475 रुपये के बजाय 500 रुपये में मिलेगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


