RIMS के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ गईं MBBS की 70 सीटें; अब कितनी हुईं

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां नेशनल मेडिकल कमीशन (MNC) ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एमबीबीएस की 70 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे यहां सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है। 

रिम्स में 180 से 250 हुईं एमबीबीएस सीटें

झारखंड के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 70 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे यहां सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है। इस मंजूरी के साथ ही रिम्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 250 सीटों पर दाखिला होगा। इस दौरान बताया गया कि रिम्स में पीजी की सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीजी की बढ़ेंगी सीटें

यूजी सीटों में वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार और एनएमसी को आवश्यक प्रस्ताव, अनुपालन रिपोर्ट व दस्तावेज भेजे थे। इसी क्रम में प्रथम चरण में एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की गई, दूसरे चरण में रिम्स रांची में सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। भविष्य में राज्य के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी एमबीबीएस और पीजी सीटों में वृद्धि की दिशा में प्रयास जारी है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था कुछ हद तक बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में राज्य के पास संसाधन बढ़ गए हैं।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

इस मामले पर बात करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी सीटों में वृद्धि होगी। वहीं रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने भी खुशी जताई। कहा कि यह राज्य के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करेगा।

इस मामले पर बात करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि एमबीबीएस सीटों में वृद्धि रिम्स और पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यह राज्य के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करेगा। एमबीबीएस सीटों में वृद्धि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रिम्स प्रशासन एनएमसी के सभी मानकों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रिम्स के डीन प्रो राजीव मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि रिम्स की शैक्षणिक गुणवत्ता और टीम वर्क का प्रमाण है। हम एनएमसी के मानकों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी एवं अन्य मानव संसाधनों को और सुदृढ़ कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें