माओवादी मंत्री-विधायकों पर कर सकते हैं हमला, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिलों के SP को भेजा अलर्ट
आशंका जतायी गई है कि मंत्री, विधायकों के मूवमेंट के दौरान उन पर माओवादी या आपराधियों के द्वारा हमला किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील सड़कों व स्थलों को चिन्हित कर संबंधित जिलों को भेजा है।

झारखंड विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान माननीयों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के एसपी को विशेष तौर पर अलर्ट किया है। आशंका जतायी गई है कि मंत्री, विधायकों के मूवमेंट के दौरान उन पर माओवादी या आपराधियों के द्वारा हमला किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील सड़कों व स्थलों को चिन्हित कर संबंधित जिलों को भेजा है।
किन-किन जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने अपने-अपने जिलों के अंतर्गत प्रमुख सड़क व रेलमार्ग पर समुचित संख्या में गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति व आसूचना संकलित कर सुरक्षा सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे रांची-बुंडू-तमाड़ पर तैमारा घाटी, रांची-हजारीबाग-कोडरमा सड़क पर चुटुपालू, चरही, नेशनल पार्क एवं तिलैया घाटी, रांची-सिमडेगा-गुमला पर कोलेबिरा जंगल, खूंटी-चाईबासा सड़क पर बंदगांव जंगल घाटी, रांची-लातेहार-पलामू पर आमझरिया, टुडामू, मनिका घाटी, डालटेनगंज-छत्तरपुर-हरिहरगंज सड़क।
इसके अलावा नेतरहाट पथ पर बेतला, महुआडांड-गारू घाटी, रामगढ़-गोला-बोकारो नया मोड़, चतरा-पेलावल-कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग, चौपारण-बरही-बरकट्ठा-बगोदर मार्ग, बगोदर-सरिया-जगुआ मार्ग, चान्हो-खेलारी-सिमरिया मार्ग, चतरा-बालूमाथ-चंदवा, बेड़ो-चान्हो मार्ग, हजारीबाग-सिमरिया मार्ग, बड़कागांव-खेलारी मार्ग, सरायकेला-खरसावां-कुचाई-दलभंगा मार्ग, सिनी-खरसावां मार्ग, कांड्रा-चौका मोड़ मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
भारत में माओवादियों की समस्या
भारत में माओवादी समस्या आंतरिक सुरक्षा के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। यह आंदोलन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असंतोष की पृष्ठभूमि में उभरा, खासकर आदिवासी और दूरदराज़ इलाकों में जहां विकास की कमी रही। माओवादी संगठन खुद को वंचित वर्गों की आवाज़ बताते हैं, लेकिन हिंसा, सुरक्षा बलों पर हमले और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों के कारण आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार ने सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी विकास योजनाओं पर जोर दिया है। हाल के वर्षों में कई इलाकों में प्रभाव कम हुआ है, लेकिन समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें



