कुल्हाड़ी-हथौड़ा से बेटा-बेटी और पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश; ट्रिपल मर्डर कर बुलाई पुलिस

लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur triple murder: आरोपी रवींद्र ने खुद पुलिस को मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया, आरोपी अपनी पत्नी सरिता सिंह के शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने घटना स्थल से एक हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्हाड़ी-हथौड़ा से बेटा-बेटी और पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश; ट्रिपल मर्डर कर बुलाई पुलिस

Jamshedpur triple murder: झारखंड के जमशेदपुर से ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिदगोड़ा थाना के एग्रिको में एक पिता ने अपनी बेटी-बेटा और पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, पिता ने ट्रिपल मर्डर के बाद खुदको जलाने की कोशिश की। आरोपी रवींद्र ने खुद पुलिस को मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया, आरोपी अपनी पत्नी सरिता सिंह के शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने घटना स्थल से एक हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फोन नहीं उठाया तो घर पहुंचे लोग

ट्रिपल मर्डर का ये मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर एल5/13 का है। पड़ोस में रहने वाले गंगाधर पांडेय ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली रवींद्र की बेटी ने सुबह 8.30 बजे फोन किया और कहा कि घर वाले फोन नहीं उठा रहे है। इसके बाद सभी रविंद्र के घर पहुंचे और दरवाजा ठकठकाया, तो कोई जबाव नहीं मिला। रवींद्र ने फोन भी नहीं उठाया। इसके थोड़ी देर बाद रवींद्र की साली अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। उनका बेटा पीछे से अंदर घुसा। अंदर जाकर देखा, तो रवींद्र के शरीर में खून लगा हुआ था।

पुलिस को फोन पर कहा- अपने परिवार की हत्या कर दी

मृतकों में सरिता सिंह (55), उसकी बेटी सुप्रिया सिंह (31) और रविषेक कुमार (30) शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। आरोपी रविंद्र सिंह टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को सुबह डायल 112 पर सूचना दी कि उन्होंने अपने परिवार की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वहीं घटना स्थल को सील कर दिया गया है।

बेटा बेड पर, बेटी कमरे में, पत्नी की लाश किचन में मिली

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी ऋषभ त्रिवेदी और सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम ने जांच शुरू की। घर पर बेटे रविषेक का शव एक कमरे में बेड पर पाया गया। वहीं बेटी सुप्रिया सिंह का शव दूसरे कमरे में बेड पर पाया गया, जबकि पत्नी सरिता का शव किचन में मिला। एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया- आरोपी रविंद्र ने हत्या की बात कबूल की है, पर वह खुद को मानसिक रूप से बीमार बता रहा है। हालांकि उसने हत्या का कारण नहीं बताया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने सीन किया रीक्रिएट

इधर, घटना के बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीन को रीक्रिएट किया है ताकि यह पता चल पाए कि घटना किस तरह हुई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बेटा-बेटी, पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश, ट्रिपल मर्डर कर खुद बुलाई पुलिस