दहेज के लिए पत्नी का गला रेत कर मार डाला, बेटे की गर्दन पर भी रखा चाकू; हैवान गिरफ्तार
झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार सुबह एक सनकी पति ने कथित दहेज प्रताड़ना के विवाद में अपनी पत्नी की बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी।

झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार सुबह एक सनकी पति ने कथित दहेज प्रताड़ना के विवाद में अपनी पत्नी की बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया और अपने ढाई वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर पुलिस और ग्रामीणों को घंटों धमकाता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मसमानो गांव निवासी जावेद अंसारी की शादी चार वर्ष पूर्व चटवल की सोहाना के साथ हुई थी। आरोप है कि जावेद लंबे समय से दहेज में तीन लाख रुपये और कार की मांग कर पत्नी को प्रताड़ित करता था। तीन दिन पहले मारपीट कर उसने पत्नी को घर से भगा दिया था। इसके बाद सोहाना अपने भाई के घर रह रही थी। मंगलवार सुबह जावेद पत्नी को खोजते हुए चटवल स्थित ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर का दरवाजा बंद कर बाथरूम में गई पत्नी को पकड़ लिया और धारदार चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। चीख सुनकर पहुंचे मृतका के भाई सब्बीर पर भी आरोपी ने हमला करने की कोशिश की।
दहेज में तीन लाख रुपये और फोरव्हीलर की मांग
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही जावेद अंसारी दहेज को लेकर सोहाना को प्रताड़ित करता था। परिजनों के अनुसार उन्हें पहले एक बाइक भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार तीन लाख रुपये और फोरव्हीलर की मांग कर मारपीट करता था। इस मामले में चान्हो थाना प्रभारी टिंकू रजक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


