चोरी में शामिल नहीं हुआ तो कर दी हत्या, रांची पुलिस ने कैसे किया मर्डर का खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

चोरी की वारदात को अंजाम देने से इंकार करने पर अपराधियों ने कंचन को मार डाला। वारदात को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची में दोस्त का मर्डर
रांची में दोस्त का मर्डर

रांची पुलिस की टीम ने राहे थाना के पारमडीह डुंगरीटोला में कंचन महतो की गला रेतकर हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। चोरी की वारदात को अंजाम देने से इंकार करने पर अपराधियों ने कंचन को मार डाला। वारदात को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पुलिस ने इस मामला का खुलासा कैसे किया है।

इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों में रमन दास उर्फ रामदूत, फागू तेली और षष्टी कुमार दास शामिल हैं। तीनों अपराधी राहे थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए फरसा समेत अन्य चीजें बरामद कर ली हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि चार अगस्त को राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह डुंगरीटोला स्थित सुनसान जगह पर एक युवक की खून से लथपथ अवस्था में शव मिला। पुलिस ने तफ्तीश की और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि शव सिल्ली निवासी कंचन महतो का है। शव की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर रिम्स में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जांच के बाद छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पतरातू गांव में चोरी की थी योजना

ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी रमन, फागू, षष्टी और कंचन पतरातू गांव में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। मुख्य आरोपी रमन समेत चारों आरोपी मंगलवार को पारमडीह डुंगरीटोला में जुटे और प्लानिंग शुरू की। इस दौरान सभी ने एक साथ शराब का सेवन भी किया। इसी दौरान कंचन ने चोरी की घटना में साथ देने से इंकार कर दिया। आरोपियों से चोरी नहीं करने की बात कही। इस बात पर मुख्य आरोपी रमन भड़क गया और कंचन को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फरसा से कंचन का गला रेतकर हत्या कर दी। कंचन का मोबाइल भी लूट लिया। कुछ दूरी पर आरोपियों ने फरसा को छुपाकर मौके से फरार हो गए।

मोबाइल से आरोपियों तक पहुंची रांची पुलिस

ग्रामीण एसपी के मुताबिक, आरोपी रमन ने कंचन से मोबाइल लूटकर अपने पास रख लिया। सिमकार्ड डालकर उसका इस्तेमाल करने लगा। पुलिस की स्पेशल टीम ने जब तफ्तीश की तो आरोपी का लोकेशन मिला, जिसके बाद स्पेशल टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चोरी में शामिल नहीं हुआ तो कर दी हत्या, रांची पुलिस ने कैसे किया मर्डर का खुलासा