झारखंड में हाथियों का आतंक! कार से खींचकर युवक को कुचला और मार डाला

Jan 19, 2026 02:47 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बोकारो
share

झारखंड के बोकारो में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों ने एक और जान ले ली है। यहां के बेरमो में युवक को कार से बाहर खींचकर कुचला और मार डाला।

झारखंड में हाथियों का आतंक! कार से खींचकर युवक को कुचला और मार डाला

झारखंड के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के कंडेर में रविवार देर रात जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। मृतक का नाम रवींद्र बताया जा रहा है, जो सब्जी विक्रेता था। बताया जा रहा है कि हाथियों ने सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर ओमनी कार से जा रहे युवक रवींद्र को खींच कर कार से बाहर निकाला और घसीटकर खेत में ले जाकर बुरी तरह से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक यह शख्स प्रतिदिन की तरह रामगढ़ में सब्जी बेचकर कंडेर लौट रहा था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सिमराबेड़ा के पास उसे कई व्यक्तियों ने आगे नहीं जाने की नसीहत दी थी, लेकिन वह नहीं माना। बहरहाल, इस घटना के बाद राहगीरों में चिंता की गहरी लकीरें खींच गई है कि अब छोटे चारपहिया वाहन के अंदर भी बैठकर आवागमन करना सुरक्षित नहीं है। क्षेत्र में हाथियों द्वारा चलती कार पर हमला कर शख्स को बाहर खींचकर मौत के घाट उतारने की यह पहली घटना है। मालूम हो कि बेरमो के सुदूरवर्ती गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात सालों भर चलता रहता है। गोमिया, नावाडीह व पेटरवार प्रखंड के ग्रामीण अंचलों में जंगली हाथियों के द्वारा जान-माल का नुकसान अक्सर पहुंचाया जाता रहा है।

गोमिया के गांवों में तो हाथियों का उत्पात सबसे ज्यादा बताया जाता है। वहीं गांव व ग्रामीणों की सुरक्षा में वन विभाग से लेकर पुलिस-प्रशासन मानो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा। ज्यादा से ज्यादा हाथियों को कभी इधर से उधर तो कभी उधर से इधर भगाया जाता है। हाल के दिनों में हाथियों का उत्पात एक बार फिर से शुरू हो गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें