मैथन-पंचेत डैम में खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, अलर्ट जारी

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले सप्ताह की तुलना में दोनों जलाशयों में करीब 10 फीट पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों डैम अब खतरे के निशान से मात्र 10 फीट नीचे रह गए हैं।

डैम में खतरे के करीब पहुंचा पानी
झारखंड में भारी बारिश से डैम फुल

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले सप्ताह की तुलना में दोनों जलाशयों में करीब 10 फीट पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों डैम अब खतरे के निशान से मात्र 10 फीट नीचे रह गए हैं। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों चौबीस परगना और वर्धमान समेत आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए डीवीसी ने अलर्ट जारी कर संबंधित स्थानीय प्रशासनों को सतर्क कर दिया है।

डीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मैथन डैम का जलस्तर बढ़कर 485 फीट पर पहुंच गया, जबकि यहां खतरे का निशान 495 फीट निर्धारित है। वहीं पंचेत डैम का जलस्तर 415 फीट दर्ज किया गया, जहां खतरे का निशान 425 फीट है।

बारिश के मौसम में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई

मैथन डैम पूरी तरह भरा है। 70 एमएलडी पानी वहां धनबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए छोड़ा जा रहा है। शहर पहुंचते-पहुंचते 10-15 एमएलडी पानी रास्ते में चोरी हो जा रहा है। प्लांट तक 55 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। जहां से धनबाद के शहरी क्षेत्र में जलमीनार के माध्यम से सप्लाई की जाती है। बारिश के मौसम में पानी को लेकर कोई संकट नहीं होना चाहिए, तब भी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं कुछ दिन पूर्व तक शहर के धनसार, धोवाटांड़, मटकुरिया, भूली, बैंक मोड़ समेत कई क्षेत्रों में जलमीनार से नियमित आपूर्ति होने पर लोगों को आसानी से पानी मिल जाता था। अब स्थिति यह है कि इन जलमीनारों से निर्धारित समय पर पानी नहीं आ रहा है। कहीं कम प्रेशर की शिकायत है, तो कहीं एक दो बाल्टी पानी आ रहा है। इसका सीधा असर हजारों परिवारों पर पड़ रहा है। लोग टैंकर और निजी स्रोतों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। इससे उनकी जेब पर बोझ भी बढ़ रहा है।

राज्य में इस वर्ष सामान्य से 3 मिमी अधिक बारिश दर्ज

झारखंड में मानसून की बारिश की स्थिति सामान्य औसत को पार कर गया है। राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 818.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इस सीजन में बारिश होने का सामान्य औसत 815.6 मिमी है। यह करीब तीन मिमी अधिक है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों की बारिश में सुधार हुआ है। चतरा और देवघर में बारिश 30 से 33 फीसदी कम है। वहीं 14 जिलों में सामान्य है, जबकि सात जिलों में सामान्य के बेहद करीब है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़मैथन-पंचेत डैम में खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, अलर्ट जारी