फांसी के फंदे से लटका मिला रसोइया, BJP विधायक समेत 9 लोगों पर FIR

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था।

भाजपा विधायक समेत 9 पर केस
भाजपा विधायक के आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला रसोइए का शव

झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हंसडीहा थाने में दर्ज की गई है।

सरकारी बिल्डिंग में मिला शव

इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू राउत (26) के रूप में हुई है और उसका शव नोनिहाट इलाके में एक सरकारी भवन के कमरे से बरामद किया गया। मृतक के रिश्तेदार सुनील राउत ने दावा किया कि सोनू पिछले चार महीने से भाजपा नेता एवं जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम कर रहा था। जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवल किशोर सिंह ने बताया कि राउत के परिजनों की शिकायत के आधार पर विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़फांसी के फंदे से लटका मिला रसोइया, BJP विधायक समेत 9 लोगों पर FIR