'मैं नहीं पढ़ सका लेकिन...', रांची में छात्रों के समर्थन में वायरल ब्वॉय धूम ने कह दी दिल छू लेने वाली बात; देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

कई दिनों से रांची की सड़कों पर दिन-रात डटे छात्रों के समर्थन में अब वायरल ब्वॉय धूम भी पहुंच गए हैं। धूम ने आंदोलनकारी छात्रों के लिए खाने-पीने की चीजें बांटी और एक दिल छू लेने वाली बात कही।

रांची वायरल बॉय धूम
रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में वायरल बॉय धूम

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है। इस आंदोलन को झारखंड के साथ ही देशभर से लोगों को समर्थन मिल रहा है। अब 'कृष का गाना सुनेगा' फेम वायरल ब्वॉय धूम ने भी छात्रों को समर्थन दिया है। धूम ने ना सिर्फ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन दिया है, बल्कि उनके सहयोग के लिए खाने-पीने की चीजें भी बांटी। इस दौरान धूम ने एक ऐसी बात कही, जो आपके दिल को छू लेगी।

मैं नहीं पढ़ सका लेकिन...

छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे वायरल बॉय धूम ने मंच से एक दिल को छू लेने वाली बात कही। धूम ने कहा कि वो नहीं पढ़ सके क्योंकि उनके मां-बाप के पास पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन वो चाहते हैं कि देश का हर गरीब बच्चा भी पढ़ सके। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के से बातचीत की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया।

कौन है वायरल ब्वॉय धूम

पिछले दिनों धूम का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में धूम ने ऋतिक रोशन की फिल्म कृष का गाना अनोखे तरीके से गाया था। इस गाने के उनके तरीके की वजह से लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। हालांकि, जब धूम वायरल हुए उस समय वो एक कूड़ा बिनकर अपनी जिंदगी गुजारा करने वाला लड़का था, जिसके मां-बाप उसके साथ नहीं रहते। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कई संस्थाएं सामने आईं और धूम के लिए काम करना शूरू किया। इस तरह एक वीडियो से वायरल ब्वॉय धूम की जिंदगी बदल गई और वो अब पहले से बेहतर घर में रहते हैं और पहले से बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।

सीएम ने पहल की है, अब वार्ता जल्द हो : दीपिका

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को भी हाई पावर कमेटी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक बात रखी है। सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। सरकार ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही जांच और कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है। किसी भी परिस्थिति का सबसे बेहतर समाधान संवाद से ही निकलता है। मुख्यमंत्री ने भी छात्रों को आश्वस्त किया है, इसलिए वार्ता जल्द होनी चाहिए।

मंत्री सुदिव्य बोले- संवाद से ही निकलेगा समाधान

हाई पावर कमेटी में शामिल मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार एक संवेदनशील सरकार है और उसने छात्रों से बातचीत के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह खुले रखे हैं। उन्होंने कहा कि अब छात्रों को भी अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए सरकार के साथ वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद, वार्ता और विमर्श के माध्यम से ही किसी भी समस्या का सार्थक समाधान निकल सकता है। छात्रहित के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें