लोकतंत्र और आपातकाल पर भाषण में श्रुति अव्वल
बीएस कॉलेज, लोहरदगा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने लोकतंत्र पर अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रुति कुमारी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोहरदगा, संवाददाता। बीएस कालेज, लोहरदगा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर युवाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियो नें लोकतंत्र और आपातकाल पर अपने विचार रखे। इसमें पूरे लोहरदगा जिले से आए विभिन्न कालेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी लोहरदगा थीं।
माई भारत की ओर से अब्दुल फारूक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। प्राचार्य कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो अर्जुन लकड़ा की सक्रिय भूमिका रही। मंच संचालन गणेश लाल, सहायक शिक्षक, कस्तूरबा विद्यालय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में शिक्षक सुभाष चंद्र कौशल, कोमल कुमारी, प्रो रोशन खलखो, अरुण राम और प्रो पूमा शामिल थे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रुति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान दिव्या हर्षित, तृतीय स्थान आकांक्षा कुमारी, चतुर्थ स्थान फलक नाज़ और पंचम स्थान एपिल गुरिया को प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जो आगे चलकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कालेज के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। इसमें जिनमें प्रो आनंद मांझी, प्रो शारोन सुरीन, प्रो अंबिका प्रिया, प्रो संजय रविदास, प्रो सरिता कच्छप, डा अजय नाथ शाहदेव, डा मनोहर, डा पुष्पा, प्रो मुकेश यादव, प्रो सतीश तिर्की, डा बुटन महली, प्रो सत्यनारायण उरांव, डा सरिता मेहता सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और सभी विभागों के छात्र-छात्रा मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्हें भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। फोटो-03-बीएस कालेज लोहरदगा में सोमवार को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी अतिथियों के साथ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


