विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय जल महोत्सव आयोजित
लोहरदगा में विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। प्लंबरों को सम्मानित किया गया और उन्हें आवश्यक उपकरणों के लिए किट प्रदान की गई।

लोहरदगा, संवाददाता। विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सभागार लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। जलापूर्ति विभाग के सहायक अभियंता ने उपस्थित प्लंबरों को जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि जल जीवन मिशन योजना के रख रखाव तथा उसकी मरम्मती में प्लंबर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिला समन्वयक एवं कनीय अभियंता द्वारा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।योजनाओं
के रख रखाव के लिए दस प्लंबरों को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्लंबर को प्लंबर किट दिया गया जो उनको योजना के उपकरणों के रख रखाव और मरम्मत में सहायक होंगे।इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से प्लंबर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


