नई बीमारियों और वेरिएंट से बचने को जागरूकता जरूरी-सीएस

Apr 07, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोहरदगा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डा. राजू कच्छप ने नई बीमारियों और कैंसर के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने टीकाकरण के महत्व को बताया और सभी को इस सुविधा का लाभ लेने की सलाह दी।

नई बीमारियों और वेरिएंट से बचने को जागरूकता जरूरी-सीएस

लोहरदगा, संवाददाता।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लोहरदगा और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में-स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े हों- विषय पर एमएलए महिला कालेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नई-नई बीमारियां और उनके वेरिएंट तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनसे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता ही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन के लिए कई अभियान और टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिन्हें सफल बनाकर ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार की जा सकती है।उन्होंने महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण की सुविधा सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। जिसका लाभ सभी को अवश्य लेना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।