Lohardaga News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 168 ग्रामीण हुए लाभान्वित
Lohardaga News: विश्व आर्थराइटिस दिवस पर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित पारही दाढ़ी टोली गांव में एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति ने जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। गठिया के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 168 ग्रामीण शामिल हुए, जबकि 57 मरीजों की जांच और 37 लोगों की लैब जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क परामर्श, खून की जांच और दवाइयां मिलीं।

Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर सोमवार को सेन्हा प्रखंड के भड़गांव पंचायत अंतर्गत पारही दाढ़ी टोली गांव में जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को गठिया रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में प्रेजेंटेशन और वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को आर्थराइटिस (गठिया) रोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 168 ग्रामीणों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। जबकि 57 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 37 लोगों की लैब जांच की गई।
शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, खून की जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में जिला समन्वयक विवेक मिश्रा, डा नरेश उरांव, लैब टेक्नीशियन विकास गुप्ता, फार्मासिस्ट मनीषा कुमारी, नर्स बिलाशी कुमारी और चालक सूरज महतो शामिल थे।

