ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाभाजपा संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरी:मनीर उरांव

भाजपा संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरी:मनीर उरांव

भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा के 35 शक्ति केंद्रों के विभिन्न स्थानों पर जिले के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता, अधिकारियों,...

भाजपा संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरी:मनीर उरांव
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाThu, 21 Oct 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा के 35 शक्ति केंद्रों के विभिन्न स्थानों पर जिले के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता, अधिकारियों, वोटर्स, बीएलए व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत जोरी शक्ति केंद्र में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, पशुपति नाथ पारस बैठक में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरी हैं। संगठन में कोई भी अधिकारी स्थाई नहीं हैं। भाजपा सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने अवसर प्रदान करती है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने केवल परिवारवाद वंशवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा सदैव अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर तत्परता के साथ कार्य करती रही है। झारखंड में आज भी पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य दिखाई देते हैं। वही वर्तमान सरकार के एक भी जनहित के कार्य दिखाई नहीं देते। इनके वायदे घोषणापत्र में सिमट कर रह गए हैं। जनजाति समाज विशेष रूप से उपेक्षित महसूस कर रहा है। हमारी बहन बेटियों के साथ हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। विकास के कार्य सारे ठप हैं।

राज्य सरकार गरीबों के निवाले छीन कर अपनी राजनीतिक सत्ता को बचाने के लिए दिग्भ्रमित करने वाली कहानियों को लगातार गढ़ रही है। विगत सितंबर महीने से झारखंड सरकार गरीबों के राशन प्रति व्यक्ति पांच किलो देने के जगह दो किलो अनाज दिए गए हैं। जिससे सभी कार्डधारियों के मन में भारी निराशा और चिंता है। जबकि झारखंड सरकार को राशन स्टाक पर्याप्त मिले थे। जो भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिए गए। सोना सोबरन योजना के तहत हो रहे धोती-साड़ी का वितरण निम्न स्तर का है। सरकार ठग रही है। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, भिखारी भगत, लाल नवल नाथ शाहदेव, राजमोहन राम, पशुपति नाथ पारस, अजातशत्रु, भारती सिन्हा, अनिल उरांव, मुकेश साहू, प्रकाश नायक, धीरज प्रसाद, सुदामा प्रसाद, वरूण बैठा, दुबराज वर्मा, लाल विश्वजीत नाथ शाहदेव, मनीष शिखर, सूरज दसौंधी, किशोर साहू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें