ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाराज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पचरम लहराया

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पचरम लहराया

17वां राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 19 जनवरी को नगर भवन लोहरदगा में संपन्न हुई। इसमें पश्चिमी सिंहभूम 23 गोल्ड और 18-18 सिल्वर और कांस्य पदक के साथ अंकतालिका में टॉप पर रहा।रांची जिले को 15...

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पचरम लहराया
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाFri, 19 Jan 2018 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

17वां राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 19 जनवरी को नगर भवन लोहरदगा में संपन्न हुई। इसमें पश्चिमी सिंहभूम 23 गोल्ड और 18-18 सिल्वर और कांस्य पदक के साथ अंकतालिका में टॉप पर रहा।रांची जिले को 15 गोल्ड, आठ सिल्वर और 18 कांस्य, धनबाद को 11 गोल्ड, पांच सिल्वर और सात कांस्य, लोहरदगा को दस गोल्ड, 11 सिल्वर और 12 कांस्य और बोकारो को आठ गोल्ड सात सिल्वर और 12 कांस्य पदक मिले।समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद थे।

श्री प्रसाद ने लोहरदगा में अपने कार्यकाल के दौरान इस प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर ही समाज में नौजवान पीढ़ी को सही दिशा दी जा सकती है। ताइक्वांडो आत्मरक्षा की कला के साथ-साथ तंदुरुस्ती का जरिया भी है। इस मौके पर झारखंड ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव मिथिलेश सिंह, सरोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, वीके बालाजिनप्पा, अजय प्रसाद और राष्ट्रीय रेफरी प्रीति कुमारी, रीशु, मिलिंद राज, अमर बावरी, विजय विश्वकर्मा, अजय चौहान, तूलिका रानी आदि का योगदान रहा। डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें