महीने के आखिर में बारिश की संभावना, एहतियात बरतें किसान:डीसी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29 और 30 नवंबर को झारखंड में बारिश की संभावना है। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किसानों से अपील की है कि वे काटी गई धान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। बारिश से फसल को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए सुरक्षा उपायों को अपनाने की सलाह दी गई है।

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार झारखंड में 29 एवं 30 नवंबर को बारिश की संभावना है। इस दौरान फसल को क्षति पहुंचने की आशंका है। जिसे देखते हुए लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिला के किसानों से काट कर रखे हुए धान और खेतों में पके हुए धान को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने या उसके सुरक्षा की व्यापक तैयारियां रखने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा है कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की फसल अच्छी हुई है। काफी हद तक पके हुए धान की कटाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कुछ किसानों ने धान नहीं काटा है।
आगामी 29 व 30 नवंबर को झारखंड में बारिश की संभावना जतायी गयी है जिसका प्रभाव लोहरदगा जिला में भी पड़ने के संभावना है। बारिश से काटे गए फसल और खेत मे खड़े फसल दोनों को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए जो धान काट कर खेतों या खलिहानों में रखे हुए हैं उसे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर ले जा कर रख दें। हो सके तो उसे तिरपाल से ढँक दें। बारिश से धान व अन्य फसल को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले अलर्ट की जानकारी रखें। नमी से बचाव की जानकारी के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम, जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




