वसंत पंचमी की तैयारी पूरी, आज होगी मां सरस्वती की पूजा

Jan 22, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा जिले में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की जाएगी। पूजा समितियों और विद्यालयों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। चार दिवसीय पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

वसंत पंचमी की तैयारी पूरी, आज होगी मां सरस्वती की पूजा

लोहरदगा, संवाददाता। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर लोहरदगा जिले में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर पूजा समितियों, शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों का निर्माण और साज-सज्जा अपने अंतिम चरण में है। विद्यालयों, कालेजों और कोचिंग संस्थानों में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां छात्र-छात्राएं मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगेंगे। वहीं विभिन्न मुहल्लों में स्थापित पूजा पंडालों में आकर्षक प्रतिमाएं और भव्य सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। कई स्थानों पर चार दिवसीय पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और भण्डारे की भी व्यवस्था की गई है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन और स्थानीय समितियों की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को ले आवश्यक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कर सकें। वसंत पंचमी को ले जिले में उल्लास और भक्ति का माहौल बन गया है। फोटो--07--मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रुप देता मूर्तिकार।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।