58 राशन डीलरों के बीच फोर-जी ई-पॉश मशीन का हुआ वितरण

58 राशन डीलरों के बीच फोर-जी ई-पॉश मशीन का हुआ वितरण

संक्षेप:

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में राशन वितरण में समस्याओं को देखते हुए 58 राशन डीलरों को फोर-जी ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण के बाद मशीनें प्रदान कीं, जिससे राशन वितरण में सुधार होगा। पुराने टू-जी मशीनों को वापस ले लिया गया है।

Dec 10, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता।जनवितरण प्रणाली संचालकों को राशन वितरण में टू-जी ई-पॉश मशीन के माध्यम से हो रही परेशानी को देखते हुए लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित कर प्रखंड क्षेत्र के राशन डीलरों को प्रशिक्षण के बाद फोर-जी ई-पॉश मशीन वितरण किया गया। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी संग्राम मुर्मू, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के 58 राशन डीलरों के बीच ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। जिससे राशन वितरण में हो रही रही समस्याओं से डीलरों को निजात मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्षों से राशन वितरण के लिए ई-पॉश मशीन की मांग थी। जिसे आलम करते हुए विभाग द्वारा पहल किया गया। मशीन वितरण के उपरांत मशीन संचालन के लिए डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया। नया ई-पॉश मशीन देने के साथ ही पुराना टू-जी मशीन को वापस ले लिया गया। बीडीओ संग्राम मुर्मू ने कहा कि नया ई-पॉश फोर-जी मशीन मिलने से राशन दुकानदारों को राशन वितरण करने में सुविधा होगी। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सभी राशन डीलरों को फोर-जी ई-पॉश मशीन प्राप्त हो गया है। जिससे राशन वितरण में सहूलियत होगा। सभी कार्डधारियों को समय पर राशन देने का निर्देश डीलरों को दिया गया।