तैयार फसल पर बेमौसम बारिश की मार
लोहरदगा में बेमौसम बारिश से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। पिछले चार दिनों से जारी बारिश से रबी फसल, विशेषकर गेहूं और सब्जियों को नुकसान हो रहा है। किसान लागत पूंजी डूबने की चिंता में हैं और मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।

लोहरदगा, संवाददाता। बेमौसम बारिश के कारण किसान चिंतित तैयार फसल नुकसान के कगार पर नित दिन मौसम खराब होने से तैयार रबी फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना किसानों द्वारा जताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लोहरदगा जिला में भारी बारिश अंधी तूफान के साथ ओला वृष्टि होने का पूर्व में अनुमान लगाया गया था। जिसका असर लगतार सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से तेज आंधी तूफान के साथ जारी बेमौसम बारिश से तैयार रबी फसल हरी साग-सब्जी बर्बाद होने की आशंका किसानों के बीच बनी हुई है। जिसको लेकर किसानों की कमर टूट सी गई है।
तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने के कारण गेंहू की फसल और सब्जियों को काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को बारिश होने के बाद शनिवार रात से रुक रुक आ रहे आंधी तूफान के कारण खेत में तैयार गेंहू की फसल को किसान कटाई मिसाई नही कर पा रहे हैं। फसल भींगने से गेंहू खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। साथ ही खेतों में लगे टमाटर, फूलगोभी, भिंडी, बोदी, मिर्चा, बैंगन, फ्रेंचबीन सहित अन्य सब्जी भी खराब हो रहा है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं। बेमौसम अधिक बारिश होने के कारण खेतों में जगह जगह पानी जम गया है। खेतों में पानी जमने से सब्जी की खेती को अत्यधिक नष्ट होने की संभावना हुआ है। किसान श्यामप्रात नायक, रामचन्द्र उरांव, गोपाल नायक, प्रकाश साहू, बिनोद महतो सहित अन्य किसानों का कहना है कि आंधी तूफान और बेमौसम बारिश के कारण गेंहू की फसल और सब्जी काफी प्रभावित हो रहा है। किसानों को लागत पूंजी डूबने का चिंता सता रहा है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में अभी और आंधी तूफान के साथ बारिश होने का बात बताया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


