शिक्षकों को टीएलएम के बदलते स्वरूप की जानकारी जरूरी-निदेशक

Feb 28, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी द्वारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय गैर आवासीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीएलएम के उपयोग को प्रोत्साहित करना और शिक्षकों को नवाचार एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना था।

शिक्षकों को टीएलएम के बदलते स्वरूप की जानकारी जरूरी-निदेशक

लोहरदगा, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी, लोहरदगा में जिले के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय गैर आवासीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य सह डीएसई लोहरदगा अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जेसीईआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के प्राइमरीी स्कूलों में टीएलएम उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए यह कार्यक्रम हुआ। उद्‌‌घाटन प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा, संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सत्र का शुभारंभ किया। अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप टीएलएम की महत्ता, उपयोगिता और नवाचार आवाश्यक है। वर्त्तमान दौर में शिक्षकों को टीएलएम के बदलते स्वरूप की जानकारी जरूरी है।

मातृभाषा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया गया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को दस समूह में बांटकर गणित,भाषा और पर्यावरण विज्ञान विषय पर टीएलएम निर्माण किया गया, जिसका मूल्यांकन डायट द्वारा गठित निर्णायक मंडली के सदस्यों द्वारा किया। जेसीईआरटी रांची के द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप प्रतिभागियों के साथ एनईपी 2020 में टीएलएम की उपयोगिता, प्रभावशीलता, सृजनात्मकता के सन्दर्भ में उल्लेखित बिन्दुओं पर चर्चा, लो कॉस्ट, नो कॉस्ट के अनुरूप, दिव्यांग छात्रों के सन्दर्भ में टीएलएम सामग्रियों का निर्माण, विद्यालय स्तर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक्सन प्लान तैयार करना जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समझ बनाने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण सत्र में प्रथम दस आने वाले प्रतिभागियों को पुष्प देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में रिसोर्स टाटा सिन्नी ट्रस्ट के तरुण कुमार, सबन तोपनो, उदित कुमार, प्रेमलता पूर्ति, आरती कुमारी, राहुल कुमार, और सुष्मिता धान थे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डायट के संकाय सदस्य अमृता सिन्हा, रविशंकर कुमार, श्याम बिहारी महतो, विजय बैठा, महबूब आलम, ललिता कुमारी, रनिश कुमार,मंजू कुमारी ,रोमा मिंज ,वरुण कुमार के अतिरिक्त शिक्षकेत्तर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।