सड़क दुर्घटना में चालक बाल-बाल बचा, ट्रक क्षतिग्रस्त

Jan 24, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बरही नदी पर बने पुल से सीमेंट लोड ट्रक गिर गया। चालक को हल्की चोट आई है, लेकिन उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुल की रेलिंग न होने से रात में वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नए पुल के निर्माण की मांग की है।

सड़क दुर्घटना में चालक बाल-बाल बचा, ट्रक क्षतिग्रस्त

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बरही नदी में बने पुल से शुक्रवार देर शाम सीमेंट लोड ट्रक नीचे गिरने के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बाल बाल बचा चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जाता है कि पुल का रेलिंग नही होने के कारण यातायात में समस्या बना हुआ है। विशेष कर रात्रि के समय में वाहन चालक को कठिनाई का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम रांची से लोहरदगा की ओर आ रही सीमेंट लोड ट्रक यूपी 60 एटी 8972 के चालक को सामने की गाड़ी के लाइट से आंख चकाचौंध होने से ट्रक अनियंत्रित हो पुल से नीचे जा गिरा।

जिससे घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को हल्की चोटें आई है। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच सड़क दुर्घटना का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई में सेन्हा पुलिस जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में बरसात के समय बाढ स्व जिला का संपर्क दूसरे जिला से टूट गया था। जिसे प्रशासन के पहल से पुल का मरमती कराते हुए यातायात संचालित किया गया था। उसी नदी में दूसरा घटना बाढ़ में एक मोटरसाइकिल चालक पानी के तेज बहाव के कारण बह गया था। जिसे ग्रामीणों की सहयोग से बचाया गया था। लगातार बरही नदी में पुल के कारण दुर्घटना होते आ रहा है। बताते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुल की स्थिति को देखते हुए नया पुल निर्माण का मांग किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;