Tribute to Dr Shanti Sengupta on Death Anniversary at Lohardaga Hospital सदर अस्पताल में मनी डा शांति सेनगुप्ता की पुण्यतिथि, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTribute to Dr Shanti Sengupta on Death Anniversary at Lohardaga Hospital

सदर अस्पताल में मनी डा शांति सेनगुप्ता की पुण्यतिथि

लोहरदगा सदर अस्पताल में डा शान्ति सेनगुप्ता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मरीजों के बीच ब्रेड और फल वितरित किए गए। अस्पताल के उपाधीक्षक ने डा सेनगुप्ता की सेवाओं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 9 Oct 2024 02:54 AM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल में मनी डा शांति सेनगुप्ता की पुण्यतिथि

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में डा शान्ति सेनगुप्ता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर उनके पति और भूतपूर्व राज्य कुष्ठ निवारण अधिकारी डा मुरली मनोहर सेनगुप्ता, परिजनों, जिले के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अस्पताल में इलाजरत सभी मरीजों और उनके परिजनों के बीच ब्रेड और फल का वितरण किया गया। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा शंभूनाथ चौघरी ने डा शांति सेनगुप्ता के व्यक्त्वि, गुणों और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदानों पर चर्चा करते हुए कहा कि डा शन्ति सेनगुप्ता सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने आजीवन कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में अस्पताल में अपना योगदान दिया। दो अक्तूबर 2009 को सदर अस्पताल में एक महिला मरीज की नार्मल डिलीवरी कराने के क्रम में ब्रेन हैमरेज के कारण डा सेनगुप्ता लेबर रूम में हीं गिर पड़ी और कोमा में चलीं गई थीं। छह अक्तूबर को उनका निधन हो गया था। चिकित्सा सेवा से देते हुए ही उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।