Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTraining Program for Selected Trainee Officers Concludes in Lohardaga Jharkhand
जेपीएससी के प्रशिक्षु अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जेपीएससी के प्रशिक्षु अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संक्षेप:

लोहरदगा से न्यूज़ मैटर फ़ाइल संख्या--पांच--11 जनवरी जेपीएससी के प्रशिक्षु अधिकारियों का तीन

Jan 11, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित प्रशिक्षु अधिकारियों का तीन दिवसीय संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण रविवार को सम्पन्न हो गया। लोहरदगा जिले में कुल 80 प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण सेन्हा, कुडू, किस्को और सदर प्रखंड अंतर्गत सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षु अधिकारियों के आवासन की व्यवस्था प्रखंड के ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन में ही की गई थी। पूरा कार्यक्रम जिला और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया।प्रशिक्षु अधिकारियों ने तीन दिन के प्रशिक्षण में ग्राम विकास योजनाओं (वीबी-जी राम-जी, पीडीएस, आवास योजनाओं आदि) का अध्ययन, स्थानीय स्वशासन (पंचायती राज) की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों की समस्यायों को जाना और भविष्य में अधिकारी के रूप आने वाली चुनौतियों के बारे सीखने का अवसर मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण में गैर-सरकारी संस्था प्रदान और पिरामल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत नवचयनित अधिकारियों ने रामपुर, नवाडीह, बगड़ू,बेटहट, उगरा, बड़कीचांपी और सलगी पंचायतों का भ्रमण कर पंचायत स्तर पर शासन व्यवस्था, ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, जन वितरण प्रणाली, पंचायत राज अधिनियम और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समझ प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत भवन, ग्राम सभा, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय और अन्य ग्रामीण संस्थानों का अवलोकन किया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को जाना। कार्यक्रम को जिला प्रशासन के निर्देशन और प्रखंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में सुचारू रूप से संचालित किया गया। जिला और प्रखंड प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार का व्यावहारिक प्रशिक्षण नवचयनित अधिकारियों को ग्रामीण शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।