
लोहरदगा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल
लोहरदगा में गुरुवार को सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एनएच 143 ए पर एक बाइक और खड़े ट्रक की टक्कर में शिव कुमार रवि की मौके पर मौत हो गई। दूसरे हादसे में दिनेश उरांव की रिम्स जाते समय मौत हुई। प्रशासन ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया है।
लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में गुरूवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि चार लोग घायल हो गए। सेन्हा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई भड़गांव के समीप एनएच 143 ए घाघरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर ईंट भट्ठा के समीप सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन बॉक्साइट ट्रक संख्या बीआर 42 जी 0155 से बाइक सवार युवक जा टकराया। हादसे में बाइक सवार अर्रु गांव निवासी स्व बिगन राम के पुत्र शिव कुमार रवि की मौके पर ही मौत हो गयी। कि शिव कुमार रवि बाइक से घाघरा से अर्रु अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी की लाइट से बाइक चालक को खड़े ट्रक का पता नहीं चला, जिसके कारण दुर्घटना हुई है।
फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में ले सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने शव उठाने पर आपत्ति जताते हुए मुआवजे की मांग की है। सड़क के किनारे ट्रक खड़ा करने की घटना से हाल के दिनों में तीन लोगों की मौतें हो चुकी हैं। पिछले महीने कुडू प्रखंड में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रशासन और पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी अगर सड़क के किनारे कोई अंधेरे में ट्रक और अन्य वाहन खड़ा करता है। तो, उसके खिलाफ कार्रवाई करना आरंभ करें, तो बेवजह होने वाली मौतों पर रोक लगाई जा सकती है। घटना की सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। दूसरी घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र में ही लोहरदगा-भंडरा पथ पर सरेंगहातु मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से भुजानिया निवासी फागू उरांव के पुत्र दिनेश उरांव की रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। सभी घायल को सेन्हा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मोहित उरांव,नितेश उरांव चितरी अंबा टोली निवासी को भी रिम्स रेफर किया गया है। घटना में भुजनिया निवासी शिवलाल उरांव भी घायल हुए हैं। दिनेश उरांव के शव को पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




