सड़क हादसे में युवक की मौत

Feb 28, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

भंडरा-लोहरदगा मुख्य सड़क पर सेंगराटोली बाजार के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जुबी उरांव का 25 वर्षीय बेटा बिगुआ उरांव सेंगराटोली बाजार से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी भंडरा पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे में युवक की मौत

भंडरा, प्रतिनिधि। भंडरा-लोहरदगा मुख्य सड़क पर सेंगराटोली बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गईं। जानकारी के मुताबिक भंडरा वकील अम्बवा निवासी जुबी उरांव का 25 वर्षीय बेटा बिगुआ उरांव सेंगराटोली बाजार गया था। देर शाम बाईक से लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के पश्चात ग्रामीणों ने मदद कर उसे सीएचसी भंडरा पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के आने के साथ ही इलाज आरंभ कर दिया गया। लेकिन तबतक उसकी सांसें थम चुकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।