अनियंत्रित बाइक खेत में गिरी, 19 वर्षीय युवक की मौत

Jan 17, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक के खेत में गिर जाने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। भंडरा के चट्टी-ब्राह्मणड

अनियंत्रित बाइक खेत में गिरी, 19 वर्षीय युवक की मौत

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित बाइक के खेत में गिर जाने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक घायल हो गए। भंडरा के चट्टी-ब्राह्मणडीहा में एक बाइक पर सवार तीन युवक चट्टी से अपने घर चरिमा की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम ने बाइक से उसने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे खेत में जा गिरी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान चरिमा पतरा टोली गांव निवासी गंदुर लोहार के 19 वर्षीय पुत्र अमर लोहरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमर लोहरा दवा लेने भंडरा चट्टी आया था। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि बाइक पर सवार दो अन्य युवक दुर्घटना में बाल-बाल बच गए उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घायलों की पहचान प्रसाद उरांव के 18 वर्षीय पुत्र बादल उरांव और रामाशीष सिंह के 18 वर्षीय पुत्र बजरंग सिंह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के परिवार में बीते एक वर्ष के भीतर दो मौतें हो चुकी हैं। इससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। इस हादसे ने पूरे परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। इधर, भंडरा थाना के एएसआई रामदेव मोची ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में हाथ-पैर टूट सकते हैं। लेकिन हेलमेट सिर की रक्षा करता है और जान बचा सकता है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।