ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 68 वाहनों पर तीन लाख से अधिक जुर्माना
लोहरदगा में जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के तहत वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 68 वाहन चालकों से 3.12 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना था।

लोहरदगा, संवाददाता।सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार अपराहन बीएस कालेज लोहरदगा पुलिस पिकेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले कुल 68 छोटे-बड़े वाहन चालकों से तीन लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए सचेत करते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना था।दो पहिया वाहनों के वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट,ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट एवं अन्य की जांच की गई।
वाहनों के कागजातों के अभाव में एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना आनलाइन ईपोस मशीन के द्वारा चालान किया गया। जांच के क्रम मे पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए अपने वाहनों को नियम संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया मौके पर सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारी-कर्मी और पुलिस जवान मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


