डा अनुग्रह नारायण प्लस टू की छात्राओं ने मारी बाजी

May 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के कैरो स्थित डा अनुग्रह नारायण पल्स टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्ट्स में निक्की कुमारी और सतीश उरांव ने 87.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया। कॉमर्स में डोली कुमारी ने 79% और साइंस में सौंदर्य गुप्ता ने 81.4% अंक के साथ टॉप किया।

डा अनुग्रह नारायण प्लस टू की छात्राओं ने मारी बाजी

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले कैरो स्थित डा अनुग्रह नारायण पल्स टू उच्च विद्यालय इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। यहां से आर्ट्स में 256 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें प्रथम श्रेणी से 170 और द्वितीय श्रेणी से 84 सफल रहे। जिसमें कैरो निवासी संदीप लोहरा की पुत्री निक्की कुमारी, और जीता उरांव के पुत्र सतीश उरांव दोनों को 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ, जो विद्यालय टॉपर रहे। वहीं अमानत अंसारी की पुत्री सम्मा खातून ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में कैरो निवासी राजेंद्र प्रजापति की पुत्री डोली कुमारी ने 79 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और प्रखंड टॉपर रही, वहीं अशफाक अंसारी को 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ।

साइंस में सर्वाधिक कैरो निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री सौंदर्य गुप्ता को 81.4 प्रतिशत अंक आया, जो प्रखंड और विद्यालय टॉपर रही। दूसरे स्थान हिना कौसर रही जिसको 81.2 प्रतिशत अंक आया। प्रिंसिपल गणेश कुमार में सभी सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।