ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगातीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया, सैंपल रांची भेजा गया

तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया, सैंपल रांची भेजा गया

कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों...

कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों...
1/ 2कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों...
कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों...
2/ 2कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों...
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 04 Apr 2020 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड- 19 को लेकर चार अप्रैल को भी लोहरदगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन के पालन को लेकर काफी सक्रिय रही। जिले के अधिकारियों ने शहर समेत अन्य स्थानों में बने आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेन्टरों का मुआयना किया। जरूरी निर्देश दिए साथ में राशन वितरण और गरीबों को त्वरित सहायता पहुंचे। इसको लेकर प्रखंडों के अधिकारियों के साथ भी विमर्श किया गया। सदर अस्पताल में भी दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया की चार अप्रैल को भी तीन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनका सैंपल जांच के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। इसके अलावा नौ लोगों को सिस्टम क्वारंटाइन में रखा गया। इसके पूर्व जिन लोगों का सैंपल रिम्स भेजा गया था। सभी के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। शनिवार को कुल 45 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। इसमें सदर अस्पताल में तीस, कुडू में आठ और भंडारा में सात लोग शामिल है। अच्छी बात यह रही कि किस्को, सेन्हा और लोहरदगा सदर प्रखंड में शनिवार को कोई भी व्यक्ति को क्वारंटाइन में नहीं भेजा गया। प्रशासन अभी बाहर के प्रांतों से आए लोगों की खोजबीन तेज गति से कर रही है। भंडरा प्रखंड के आकाशी गांव के उस युवक जिसने झारखंड के पहले पॉजिटिव मरीज के साथ राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर लौटा था। जांच के बाद वह नेगेटिव पाया गया। उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि तबलीगी जमात में गए लोग जो लौटे हैं। उनका किनके किनके साथ संपर्क हुआ है। यह पता लगाने का काम बदस्तूर जारी है। लोहरदगा नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों, डॉक्टर, नर्स, और पुलिस के जवान हर स्थिति और चुनौतियों को बखूबी निभा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें