Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsSukhdev Bhagat Supports Indian Army Amidst Political Tensions
भारतीय सेना पर हमें गर्व है : सुखदेव भगत

भारतीय सेना पर हमें गर्व है : सुखदेव भगत

संक्षेप:

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने सेना प्रमुख के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय सेवा पर गर्व हमेशा रहेगा। उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया और ट्रंप के पाकिस्तान नेताओं से मुलाकात को...

Oct 05, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। देश के सेना प्रमुख के द्वारा दिए गए बयान पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि हमें भारतीय सेवा पर पहले भी गर्व था, आज भी और भविष्य में भी रहेगा। हमें उनके शौर्य और पराक्रम पर कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना के शौर्य पर न तो सदन के अंदर और न ही बाहर कुछ कहा। ट्रंप लगातार पाकिस्तान के नेताओं से मिल रहे हैं। वह भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय ले रहे हैं, जबकि पीएम मोदी चुप हैं। सांसद ने कहा कि यह संप्रभु देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें