
धर्म की चर्चाओं से बाहर नहीं निकाल पा रही है भाजपा: सांसद
लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी धर्म और जाति के मुद्दों से बाहर नहीं निकल पाई है, जबकि हम चंद्रयान और मंगल ग्रह की बात कर रहे हैं।
लोहरदगा, संवाददाता। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा के द्वारा दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज हम चंद्रयान या मंगल ग्रह की बात करते हैं। लेकिन भाजपा आज भी धर्म या जाति की चर्चाओं के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रही है। एक कविता के माध्यम से मैं बताता हूं कि"झड़ गई पूछ रोमान झडे़ पशुता झड़ना बाकी है, बाहर बाहर तन संवर गया। मन अभी संवारना बाकी है। क्या संवैधानिक संस्था में बैठे किसी व्यक्ति के लिए ऐसा बयान देना उचित है। भले ही हम कहे कि हम आधुनिक हो गए हैं, लेकिन हमारी मानसिकता अभी भी वही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




