Lohardaga News: शैक्षिक भ्रमण के लिए मिडिल स्कूल नवाडीपाड़ा के विद्यार्थी रवाना
Lohardaga News: लोहरदगा के पीएम श्री राजकीयकृत मिडिल स्कूल के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होने का उत्साह दिखाया। प्रधानाध्यापक अरुण राम ने यात्रा की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। यह यात्रा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है और बच्चों को नए अनुभव प्रदान करेगी।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पीएम श्री राजकीयकृत मिडिल स्कूल नवाडीपाड़ा, लोहरदगा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए स्कूल परिसर से हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम और विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा और अनुशासित व्यवहार की सीख दी। विद्यालय की वरीय शिक्षिका सुमित्रा टोप्पो और शिक्षक अनूप एक्का के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं निजी बस से लोहरदगा से रांची के लिए रवाना हुए। इसके बाद रांची से एसी कोच रेलगाड़ी के माध्यम से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। शैक्षिक भ्रमण को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकांश छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और उनमें से लगभग सभी लोग पहली बार आरक्षित सीट पर रेल यात्रा का अनुभव करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। शैक्षिक भ्रमण बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करता है। नए स्थानों, विज्ञान केंद्रों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को देखकर बच्चों का दृष्टिकोण व्यापक होता है। उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


