ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगापीड़ित परिवार की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता

पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता

सड़क हादसे का शिकार हुए नवल किशोर राय उर्फ चिंतु काफी सामाजिक, मिलनसार और हंसमुख इंसान के रूप में जाने जाने जाते थे। इनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। नवल जलापूर्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगी के...

पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSun, 15 Mar 2020 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसे का शिकार हुए नवल किशोर राय उर्फ चिंतु काफी सामाजिक, मिलनसार और हंसमुख इंसान के रूप में जाने जाने जाते थे। इनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। नवल जलापूर्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगी के रूप में वर्ष 1986 से लेकर लगभग वर्ष 2010 तक कार्य करते रहे थे। जिसके बाद विभाग द्वारा सभी वेतन भोगी को हटा दिया गया था। दैनिक वेतनभोगियों ने हाई कोर्ट में केस किया था। जो अभी भी चल रहा है। इनकी मौत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इनके परिवार को हक दिलाने में जुट गये। राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू भी मौके पर पहुंचे। श्री साहू और सामाजिक कार्यकर्ता लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व से जलापूर्ति विभाग में डेली वेजेज के तहत काम करते थे। वहां उनकी राशि अभी तक बकाया है। उसका भुगतान कराने की मांग की। वर्तमान में संवेदक के यहां वह चापाकल मरम्मति का कार्य करते थे। वह राशि भी बकाया है। उसका भी भुगतान कराने के साथ-साथ सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। श्री साहू ने कुडू बीडीओ से बात कर इनके परिवार को परिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार सहायता देने की मांग की। बीडीओ ने सहायता का आश्वासन दिया। विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर उनका बकाया शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इइ ने कहा कि विभागीय अधिकारी मौके पर जाएंगे। संवेदक ने 16 मार्च को राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें