Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsSix Illegal Sand-Loaded Trucks Seized in Senha Lohardaga District
अवैध बालू लोड छह हाईवा जब्त

अवैध बालू लोड छह हाईवा जब्त

संक्षेप:

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस और अंचलाधिकारी ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें अवैध रूप से बालू लोड किए गए छह हाईवा जब्त किए गए। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। अवैध बालू का कारोबार पिछले एक वर्ष से चल रहा था, और इसे रांची सहित अन्य शहरों में बेचा जाता था।

Feb 01, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में सेन्हा पुलिस और अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत के द्वारा चलाये गए संयुक्त छापेमारी अभियान में भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित अवैध रूप बालू लोड छह हाईवा को रविवार को जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बीटीआईपीएल प्लांट के द्वारा अवैध बालू उठाव भड़गांव में किया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी नीरज झा ने वरीय पुलिस प्रशासन को सूचना देकर पुलिस बल के साथ प्लांट पर छापामारी किया। जिसमें छह हाईवा संख्या जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13 जे 9876, जेएच 13जे 9290, जेएच 13 जे 8633 वाहन पर अवैध बालू लोड था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। सीओ पंकज कुमार भगत ने कहा कि कि अवैध बालू लोड छ्ह हाईवा पकड़ा गया है। उस पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। डंपिंग प्लांट के नाम पर पत्थर की डंपिंग प्लाट है। जहां पर अवैध बालू का कारोबार हो रहा था। रात्रि में कोयल नदी टुगरी टोली बेड़ा टोली से लोड किया था। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दिया गया। अवैध रूप से एक वर्षों से बालू का अवैध कारोबारी कर रहा था। बताया जाता है कि बालू यहां से लेकर रांची तक बिक्री होता था। इससे मोती कमाई होती थी। नीचे बालू रहता था। ऊपर से हल्का डस्ट डाल कर बालू की सफलाई रांची सहित अन्य शहरों में किया जाता था। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खनन निरीक्षक बसंत उरांव के द्वारा सेन्हा थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जिसका केस नंबर 28/26 धारा 303(2)/317(2)बीएनएस 4/54/4/21 है।