
बारिश ने शहर के कई मुहल्लों में नरक की जिंदगी
लोहरदगा में लगातार बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। ढोढ़ाटोली इलाके में जलभराव ने घरों को प्रभावित किया है। शौचालय का पानी घरों में भर गया है, जिससे रहने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने...
लोहरदगा, हिटी। लोहरदगा में सोमवार को भी रूक-रूक कर रिमझिम होती रही। पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश ने लोहरदगा शहर के कई मुहल्लों की स्थिति नारकीय कर दी है। सबसे ज्यादा खराब हालत ढो़ढ़ाटोली इलाके की है। जहां नाली नहीं बनने के कारण भारी जलभराव बना हुआ है। लोगों के घरों में घुटनेभर पानी भरा हुआ है। शहर की कई गलियां और घर जलमग्न हैं। शौचालय की टंकी का पानी शौचालय से बाहर निकलकर घरों में समा गया है, जहां लोगों का रहना असंभव हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पर्षद ने इस क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज कर रखा है।

बरसात के पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए। पावरगंज में जाम नाली की सोमवार को सफाई शुरू की गई। लोहरदगा जिला परिषद परिसर का पेड़ बारिश के दौरान गिर गया था। जिससे सड़क का आधा हिस्सा अवरूद्ध हो गया है। दो दिन बाद भी यह पेड़ सड़क पर ही पड़ा है। बारिश से किसानों की सब्जी की खेती पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जबकि मिटटी के कई घर गिर गए हैं। सेन्हा प्रखंड में एकागुड़ी पतरा टोली गांव में बारिश के कारण अबुआ आवास के लाभुक का कच्चा खपरैल मकान का दीवार गिरने से निर्माणधीन आवास क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लाभुक अमृत उरांव के 48 वर्षीय पुत्र रमेश उरांव ने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत मकान निर्माण को फरवरी माह वर्ष 2025 में सरकारी लाभ मिला था। परंतु लगतार बारिश के कारण पुराना कच्चा खपरैल मकान का दीवार गिरने से निर्माणधीन अबुआ आवास का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। आपदा राहत कोष से हुई आर्थिक क्षति का भरपाई के लिए संबंधित विभाग से अनुरोध किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




